अजमेर, 4 जनवरी/ राजस्व मण्डल विभागीय समिति के अध्यक्ष पद चुनाव हेतु अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन सोमवार को कर दिया गया। इसके साथ ही मण्डल में चुनावो को लेकर कर्मचारी वर्ग मे हलचल तेज हो गई है। चुनाव अधिकारी सूरज प्रकाश मांेगा ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के अनुसार 294 मतदाताओं के क्रमांक जारी कर दिये गये हंै। नामांकन प्राप्ति का कार्य 5 जनवरी को होगा जबकि 6 जनवरी को शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी की जा सकेगी। इसी दिन शाम 5 बजे तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जायेगी। आवश्यक होने पर 7 जनवरी को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। अपराह्न 3.30 बजे पश्चात् चुनाव परिणाम की घोषणा एवं शपथ ग्रहण का कार्य होगा।
चुनाव कार्य को लेकर चुनाव अधिकारी श्री मांेगा ने सोमवार पूर्वाह्न पूर्व तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही चुनाव कार्य में कोविड-19 के तहत जारी गाइडलाइन की शब्दशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पूर्व वरिष्ठ लेखाधिकारी कश्मीर सिंह, राजस्व मण्डल लेखाधिकारी अमित शर्मा सहित अन्य सहायक चुनाव अधिकारियों ने भाग लिया।