कांग्रेसियों ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का जताया आभार

अजमेर। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन पूर्व विधायक डॉ श्री श्रीगोपाल बाहेती डॉ राजकुमार जयपाल महेन्द्र सिंह रलावता निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल कुलदीप कपूर प्रताप यादव अमोलक सिंह छाबड़ा वैभव जैन आदि ने नगर निगम अजमेर चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान होने पर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

कांग्रेसी नेताओं ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पिछले 2 सालों में किए गए विकास को कार्य के के कारण मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है

उन्होंने दावा किया कि अजमेर नगर निगम अजमेर में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा ।

नगर निगम चुनाव में आज अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजमेर के विभिन्न वार्डो का दौरा किया एवं मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

error: Content is protected !!