केकड़ी 29 जनवरी(पवन राठी) / राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में आज 29/1/ 2021 को आनंदम दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी छात्र छात्राओं को सामाजिक कार्य के लिए अपना योगदान देना चाहिए क्योंकि समाज सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है इसलिए युवा छात्र छात्राओं को सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इतिहास विभाग के सह-आचार्य राजेश कुमार नरूका ने आनंदम से संबंधित व्यक्तिगत डायरी बनाने की जानकारी दी। 1 नवंबर से प्रतिदिन छात्र-छात्राओं के द्वारा एक दैनंदिन डायरी लिखी जा रही है जिसमें उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्य का उल्लेख होगा। आनंदम प्रभारी डॉ अनीता रायसिंघानी ने आनंदम विषय के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि इसे केवल विषय के रूप में नहीं देखना है वरन इस विषय के माध्यम से समाज सेवा के लिए युवा पीढ़ी को आगे आने का संकल्प लेना चाहिए । कार्यक्रम में बृजेश शर्मा, राज कुमावत और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।