चार गांव के एक सो साठ आदिवासियों को सेवा देकर आत्म संतुष्ठी का अहसास

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा उदयपुर के ग्रामीण में आदिवासी क्षेत्र नाई,बुजड़ा, हवाला व नांदरा में रहने वाले एक सो साठ ग्रामीणजन जिनमे विशेष रूप से नन्हे मुन्ने ऐसे बच्चे जो अभाव का जीवन जी रहे हैं को मुनि सम्प्रदाय के राष्ट्रीय संत देहली निवासी निरंजन मुनि के मुख्य आथित्य में एवम समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल,लायन अतुल मधु पाटनी एवम अजमेर से जाकर उदयपुर में बसे क्लब के पूर्व सदस्य घनश्याम सोनी रेखा सोनी के सहयोग से स्वेटर,गणवेश,टोपे,पाठ्य सामग्री के अलावा मिष्ठान एवम नमकीन के पैकेट्स भेंट किये
क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल ने बताया कि ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता मांगीलाल तेली, संतीश गोयल, रामपुरा निवासी नीतीश सोनू, राजेन्द्र प्रजापत पंच गुणवंत कोठारी व बद्रीलाल चौधरी द्वारा चयनित इन आदिवासी व ग्रामीणजनों को सरपंच कालीदेवी की अध्यक्षता में सेवा दी
क्लब सचिव लायन रूपेश राठी ने बताया कि क्लब की इस सेवा को श्रीमती रेखा सोनी के संयोजन में इन जरूरतमन्दों को भेंट कर उन्हें खुशियों का अहसास कराया गया
लायन संदीप गोयल अध्यक्ष
लायन रूपेश राठी सचिव

error: Content is protected !!