25वें वर्ष पर लेह लद्धाख में होगा प्रथम सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन

अजमेर-30 जनवरी- सिन्धु दर्शन तीर्थ यात्रा, लेह लद्धाख को 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती 2021 में प्रथम सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन लेह लद्धाख में 19 से 27 जून 2021 तक किया जा रहा है। बैठक में यह जानकारी दी गई।
प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि सिंधु महाकुभ्ंा का आयोजन 19 जून से 27 जून तक दो ग्रुपों में किया जायेगा। यात्रा सडक मार्ग जम्मू से लेह व चंडीगढ तक व दूसरा मार्ग चंडीगढ से लेह जम्मू तक रहेगा और हवाई मार्ग में दिल्ली से लेह रहेगा। महाकुंभ में 21 जून निर्जला एकादशी व 24 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा को शाही स्नान का आयोजन किया गया है।
अजमेर प्रभारी मोहन तुलस्यिाणी ने बताया कि तीर्थयात्रा का आॅनलाइन पंजीयन प्रारम्भ हो गया है जिसमें देश विदेश से तीर्थयात्री पंजीयन करा रहे है। तीर्थयात्रा के लिये प्रदेश के सभी जिलों में बैठके आयोजित कर पंजीयन करवाया जा रहा है। यात्रा में संत महात्मा, विभिन्न मत पंथो के प्रमुखों को भी निमंत्रित कर जोडा जा रहा है।
सभा के अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी ने कहा कि यात्रा 1997 से ही भारतीय सिन्धु सभा देशभर में कार्यकर्ताओं के सहयोग से चलाई जा रही है और जो निरंतर प्रेरणा का केन्द्र बनी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रचार कर तीर्थयात्रा की चर्चा कार्यकर्ताओं के साथ हा रही है।

बैठक में प्रदेश मंत्री (युवा) मनीष ग्वलाणी, संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी, सांस्कृतिक प्रभारी घनश्याम भगत ने व मंच संचाल महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी रमेश वलीरामाणी, किशन केवलाणी,, गुल छताणी, पुरूषोतम जगवाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(मोहन तुलस्यिाणी)
अजमेर प्रभारी,
मो. 9413135031

error: Content is protected !!