जनप्रतिनिधियों ने किया निधि समर्पण

ब्यावर, 30 जनवरी। श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत शहर के साथ गांवों में भी उत्साह देखा जा रहा है। राजनीति से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने भी मंदिर निर्माण में अपनी भागीदारी निभाई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक गाेविंद सिंह, खंड प्रमुख जयसिंह सुहावा व खंड निधि प्रमुख आसकरण कुमावत ने अंधेरी देवरी क्षेत्र में रामभक्तों से संपर्क किया। इस दौरान पूर्व सरपंच जगदीश सिंह एक लाख 11 हजार 111 रुपए की निधि समर्पित की। नाथू सिंह ने 31 हजार, लाडूसिंह ने 21 हजार, प्रभु सिंह ने 11 हजार व राजेंद्र सिंह ने 11 हजार रुपए का समर्पण किया। इसी तरह शंखेश्वर मंडल के सेंदड़ा राेड क्षेत्र में पार्षद जयसिंह कड़ीवाल ने 51 हजार, कैलाश सिसोदिया ने 51 हजार, पार्षद रेखा कुमावत ने 11 हजार, पार्षद नेनूराम देवड़ा ने 11 हजार रुपए का समर्पण किया।

error: Content is protected !!