लायंस क्लब अजमेर आस्था के सेवा समर्पित समाजसेवी व क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन राकेश पालीवाल को पीड़ित एवम जरूरतमंद व्यक्तियों,आंगनवाड़ियों में स्कूल पूर्व की शिक्षा एवं संस्कार ग्रहण के लिए आने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों की ड्रेस इत्यादि से सेवा करने एवम् कोरोनाकाल में रोगियों, बेरोजगारों, अशक्तजनों को खाद्य सामग्री इत्यादि वितरण में सहयोग देने का कार्य करने हेतु व अजमेर के अंचल सहित आदिवासी क्षेत्रों में जीवन बसर कर रहे अति जरूरतमन्दों की सेवा में अभूतपूर्व सहयोग करने हेतु क्लब अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन ने उन्हें भामाशाह अवार्ड देकर सम्मानित किया है।
निवर्तमान सचिव लायन अनिल छाजेड ने बताया कि लायन पदमचंद जैन की अध्यक्षता में कोरोनाकाल के प्रारम्भ होते ही सेवा सहित अन्य सेवाकार्यो को संपादित कर अजमेर जिले की ही नही वरन् राजस्थान प्रदेश की कई संस्थाओं ने स्मृतिचिन्ह व प्रस्सति पत्र देकर क्लब व लायन पालीवाल के सेवाभाव की प्रसंशा की थी। समारोह के मुख्य अतिथि प्रान्तपाल लायन संजय भंडारी,पूर्व प्रान्तपाल लायन ओ एल दवे, संम्भागीय अध्यक्ष लायन नरपतराज भंडारी, केबिनेट सेक्रेटरी लायन श्याम नागोरी,क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल,सचिव लायन रूपेश राठी,अजमेर के अन्य क्लब्स के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष,
प्रथम उपाध्यक्ष,वरिष्ठ लायन सदस्य,माइक्रो व केबिनेट के सदस्य, अन्य आमंत्रित अतिथि, सेवा पाने वाले व्यक्ति के साथ लायंस क्लब अजमेर आस्था के सदस्य मौजूद रहे।
लायन अनिल छाजेड सचिव