छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य जांचा

केकड़ी 30 जनवरी(पवन राठी)
राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार आज शनिवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने केकड़ी शहर के सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य जांच की व सर्दी जुकाम के लक्षण वाले छात्र छात्राओं के सैंपल लिए गए आज विभिन्न विद्यालयों में 16 छात्र छात्राओं के सैंपल लिए गए हैं केकड़ी के जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉक्टर असद अली ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार सरकारी व निजी विद्यालयों में स्कूली छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य जांच के आदेश मिले हैं ।उसी की पालना में आज डॉक्टर असद अली के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीम ने राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय वह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के कक्षा कक्षो में जाकर प्रत्येक छात्र की थर्मल स्क्रीनिंग की साथ ही सभी छात्र छात्राओं को कक्षा रूम में सोशल डिस्टेंस व मास्क लगाने के लिए निर्देशित किया ।डॉक्टर असद अली ने बताया कि आज पहले दिन जिन छात्र-छात्राओं में सर्दी जुकाम के लक्षण नजर आए ऐसे 16 छात्र छात्राओं के सैंपल भी लिए गए हैं चिकित्सा विभाग की टीम लगातार सभी विद्यालयों में निगरानी रखेगी।

error: Content is protected !!