केकड़ी 30 जनवरी (पवन राठी)नगर की सरकार के मतदान के बाद भाज पा और कांग्रेस दोनों ही दलो द्वारा अपने उम्मीदवारों को बाड़े में लॉक कर दिया गया है।31 जनवरी को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ही इन सभी की आजादी संभव हो पाएगी।दोनों ही दलो द्वारा अपने अपने प्रत्याशियों को जयपुर के निकट होटल में ठहराया गया है।
संगठन का पाठ :-
———————–
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा बाड़े बंदी में अपने उम्मीदवारों को संगठन का पाठ पढ़ा रही है।
खेलकर टाइम पास:-
———––————-
कांग्रेस के पालिका चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी क्रिकेट खेलकर अपना टाइम पास करते नजर आए है।इसके अलावा उनको रीति निति का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है।
बागी–
——–
चुनाव में ताल ठोक कर जीत दर्ज करने वाले बागी भी केकड़ी शहर छोड़ चुके है।जिनमे से कुछ कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ ही सैर सपाटा कर रहे है तो कुछ स्वंत्रत रूप से।