केकड़ी 30 जनवरी(पवन राठी)/ शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को सब्जी मंडी स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई इस मौके पर कांग्रेस जनों ने गांधी पार्क पर पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी में जो अपना योगदान दिया है वह कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि आज भी इस देश को गांधी के आदर्शों पर चलने की जरूरत है कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात की बात कही। आयोजित कार्यक्रम में केकड़ी शहर कांग्रेसअध्यक्ष निर्मल चौधरी रतन पंवार एडवोकेट नवल किशोर पारीक धनेश जैन मूलचंद महावर जुगला शेरा सोनू सम्राट सत्यनारायण चौधरी ज्ञाता जैन वफ़ाती मोहम्मद एडवोकेट मोहम्मद सईद नकवी सहित कई कांग्रेसी जन उपस्थित थे।