*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि

अजमेर । सत्य एवं अहिंसा के पुजारी युगदृष्टा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में गांधी भवन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ जयपाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन ही महात्मा गांधी का संदेश है, इसी संदेश में सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह एवं अस्तेय की भावनाए छिपी हुई है। अगर देश को एक एवं अखंड रखना है तो नई पीढ़ी के साथ हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह गांधीजी के बताए हुए मार्ग पर चले। शहीद दिवस के अवसर पर सबको देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित महासचिव डॉ जी एस बुंदेला जिला अध्यक्ष डॉ मयंक शुभम डॉ सतीश शर्मा डॉ सुरेश गर्ग डॉ मंसूर अली अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल राजेंद्र गोयल तुषार सिंह यादव रोहित चौहान आदि में सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया ।

error: Content is protected !!