भा ज पा को गुटबाजी ले डूबी

केकड़ी 31 जनवरी (पवन राठी)
केकड़ी में अनिल मित्तल व राजेन्द्र विनायका की गुटबाजी की वजह से भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा, आपसी लड़ाई भाजपा को ले बैठी। कुछ वार्डों में तो भाजपा प्रत्याशियों को हराने में खुद भाजपाई ही सक्रिय दिखाई दिए, जमकर कार सेवा की गई। मित्तल व विनायका दोनों ही विधानसभा चुनाव के दावेदार हैं और गत नगर पालिका चुनाव से ही दोनों के बीच राजनीतिक प्रतिस्पर्धा है। यह बात जानकर भी भाजपा के जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा ने अनिल मित्तल को केकड़ी में चुनाव संयोजक बनाया। काश उनकी जगह किसी अन्य नेता को चुनाव संयोजक बनाया होता तो शायद भाजपा जीती हुई बाजी नहीं हारती। खैर होनी को कौन टाल सकता है।

error: Content is protected !!