अरबन हाट के कियोस्क के लिए निविदाएं आमंत्रित

अजमेर, एक फरवरी। अरबन हाट अजमेर में निर्मित फूड कोर्ट में निर्मित 15 आकर्षक दुकान अथवा कियोस्क को किराये पर आवंटन, संचालन एवं प्रबंधन के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है।

उद्यम प्रोत्साहन संस्थान के कार्यकारी अधिकारी श्री सीताराम ने बताया कि स्मार्ट सिटी के माध्यम से वैशाली नगर स्थित अरबन हाट में फूड कोर्ट का निर्माण किया गया है। इसके अन्तर्गत निर्मित 15 कियोस्क के आवंटन के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है। इच्छुक आवेदक 2 फरवरी को प्रातः 11 बजे से 17 फरवरी अपराह् 3 बजे तक निविदा प्रपत्र प्राप्त कर सकते है। पूर्ण रूप से भरे हुए तकनीकी निविदा प्रपत्र मय संलग्नक तथा निविदा प्रस्ताव अलग-अलग सीलबन्द लिफाफों में 24 फरवरी को सांय 4.00 बजे तक कार्यालय वरिष्ठ प्रबन्धक, अरबन हाट, वैशाली नगर, अजमेर में जमा करवाये जा सकते हैं। तकनीकी बिड 25 फरवरी को प्रातः 11 बजे कार्यालय अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर), अजमेर में खोली जाएगी। निविदा प्रपत्र एवं विस्तृत विवरण स्टेट पब्लिक प्रोक्यूरमेंट पोर्टल से भी डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा निविदा प्रपत्र अरबन हाट, वैशाली नगर, अजमेर से 500 रूपए नकद शुल्क प्रदान कर भी प्राप्त किए जा सकते है।

उन्होंने बताया कि निविदादाता के पास सक्षम विभागों से आवश्यक वैधानिक अनुमतियां, खाद्य लाइसेंस अथवा एफएसएसआई प्रमाण पत्र एवं अन्य अनुमति अथवा अनुज्ञा होनी चाहिए। प्रमाण पत्र से सम्बन्धित दस्तावेजों की कॉपी प्रस्तुत करनी होगी। निविदाकर्ता राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। सफल चयनित निविदादाता को कियोस्क 03 वर्ष की लीज पर आवंटित किया जाएगा। कियोस्क का मासिक किराया 12500 रूपए तथा अमानत राशि 4500 रूपए ड्राप्ट के माध्यम से जमा कराने होंगे। अधिक जानकारी के लिए वरिष्ठ प्रबन्धक, अरबनहाट, वैशालीनगर, अजमेर के मोबाई नम्बर 9414258525 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!