बजट आम जनता के साथ कुठाराघात है

आज दिनांक 01 फरवरी 2021 – केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण द्वारा बजट 2020-21 पेश किया गया उसका अजमेर शहर महिला कांग्रेस घोर निन्दा करती है व यह बजट को आम जनता के हितों पर कुठाराघात बताया है।
यह जानकारी देते हुए निर्वतमान अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि यह बहुत अफसोस की बात है कि जिस बजट के ऊपर पूरा भारत निगाहें लगाए हुए था और सोच रहा था कि पिछले 1 साल से पूरा देष कोविड-19 कोरोना महामारी का जो दंश झेला था जिसमें ज्यादातर लोगों का रोजगार छीना था, आमदनी कम हुई है लेकिन इसके तहत इस बजट में जरूर राहत लोगों को नसीब होगी किंतु बहुत अफसोस की बात है कि आज के बजट में सिर्फ और सिर्फ एलआईसी को बेचने और दो बड़े बड़े बैंकों को बेचने की बात कही गई। महंगाई की मार झेल रहे आम जन को जिस में रसोई गैस के दामों में हो रही बढ़ोतरी पेट्रोल-डीजल आम जरूरत की चीजें हैं जो क्या आम इंसान की पहुंच से बाहर हो रही हैं उन सब पर किसी पर कोई बात नहीं करते सिर्फ और सिर्फ झांसी वाला बजट पेश किया गया सभी लोगों में निराशा का माहौल इस बजट के बाद देखने को मिला।
अजमेर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की निवर्तमान अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारीगण इस बजट को जनता के साथ धौके का बजट मान रहे और आम जनता के हितो पर कुठाराघात है। अजमेर शहर महिला कंाग्रेस कमेटी इस बजट की घोर निन्दा करती है।

error: Content is protected !!