*नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष कमलेश साहू ने पदभार ग्रहण किया, कहा कि 36 ही कोम के विकास के लिए ततपरता से करेंगे काम, आमजन की कसौटी पर खरा उतरेंगे*
*मुख्य अतिथि युवा नेता सागर शर्मा ने कहा कि चुनाव के दौरान किये गए वादे पूरे करेंगे, शहर के सर्वागीण विकास में नहीं आएगी कमी, हर कसौटी पर खरा उतरेंगे
केकड़ी 13 फरवरी(पवन राठी) नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश साहू ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। उन्हें पालिका की अधिशाषी अधिकारी सीता वर्मा ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कराया। इस मौके पर कांग्रेस के युवा नेता सागर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सर्वप्रथम पालिका के कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष कमलेश साहू को 21 किलो की माला पहनाई तथा राजस्थानी परम्परा के अनुसार साफा बंधवाकर अभिनन्दन किया। पदभार ग्रहण करने के इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष साहू सहित नव निर्वाचित पार्षदों ने मुख्य अतिथि सागर शर्मा का माल्यार्पण व साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। समारोह में उपखंड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, कांग्रेस नेता राजेन्द्र भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, वरिष्ठ नेता केसरलाल चौधरी, पूर्व प्रधान सीमा चौधरी, पूर्व उप प्रधान छोटूलाल गुजराल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष के.के. चौधरी, रतन पंवार, शहर अध्यक्ष निर्मल चौधरी, हेमंत जैन, मोडसिंह राणावत, धनेश जैन, अजयकांत दाधीच सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। समारोह के दौरान मुख्यातिथि सागर शर्मा ने नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष कमलेश साहू, उपाध्यक्ष सम्पत देवी झारोटिया सहित नव निर्वाचित पार्षदों का स्वागत अभिनन्दन किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सागर शर्मा ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि शहर के विकास में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी। सागर शर्मा ने बताया कि चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने उपखंड अधिकारी व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव के दौरान आमजन से किये गए वादों को पूरा करने के लिए शीघ्र प्रस्ताव बनाकर भिजवाएं ताकि विकास कार्यों को गति प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शहर के मतदाताओं ने चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा के विकास के मुद्दे पर विश्वास कर कांग्रेस का बोर्ड बनाने में अपना आशीर्वाद दिया है उस विश्वास पर कांग्रेस का बोर्ड खरा उतरेगा और शहर के सर्वांगीण विकास में अपनी अहम भागीदारी निभाएगा। उन्होंने इस मौके पर कहा कि शहर के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। सागर शर्मा ने कहा कि 25 साल बाद पूर्ण स्प्ष्ट बहुमत से कांग्रेस का बोर्ड बना है जो हम सभी के लिए खुशी व गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे मतदाताओं का आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि शहर की जनता ने हमें जो जिम्मेदारी दी है उसे हम बखूबी से निभाएंगे। मुझे विश्वास है कि डॉ रघु शर्मा के विकास के वादे को पूरा करने के लिए सभी पार्षद पालिकाध्यक्ष के कंधे से कंधा मिलाकर शहर के विकास में सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत ने कहा कि शहर के मतदाताओं ने डॉ रघु शर्मा के विकास के वादे पर भरोसा जताकर कांग्रेस को स्प्ष्ट बहुमत देकर कांग्रेस का बोर्ड बनाया है अब कांग्रेस के बोर्ड की जिम्मेदारी है वह शहर का चहुमुखी विकास कराए। शक्तावत ने कहा कि सभी पार्षद पालिकाध्यक्ष का कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करें और विकास के मामले में आमजन की कसौटी पर खरा उतरें। इस अवसर पर कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी अपने सम्बोधन में शहर के सर्वांगीण विकास की बात कही। वहीं पालिकाध्यक्ष कमलेश साहू ने भी आमजन की कसौटी पर खरा उतरने की बात कहते हुए कहा कि शहर का सर्वागीण विकास कराना उनका कर्तव्य है जिसे वे बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे 36 ही कोम के विकास के लिए ततपरता से अपनी टीम के साथ काम करेंगे। पालिकाध्यक्ष साहू ने कहा कि वे चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा द्वारा किये गए वादों को पूरा करने के लिए अपनी जान लगा देंगे। इस मौके पर उन्होंने चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा, युवा नेता सागर शर्मा सहित कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों व तमाम शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।