फ्लेक्स पर कराए जाएंगे 10 हज़ार क्षेत्रवासियों के हस्ताक्षर
अजमेर दिनांक 28/02/2021 स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एलिवेटेड रोड के निर्माण को लेकर लगभग 200 वर्ष पूर्व बाटा तिराहे को खत्म करने की कवायद की जा रही है जिससे आधा अजमेर शहर जुड़ा हुआ है। केसर गंज व्यापारिक संघ, स्टेशन रोड व्यापारिक संघ, मार्टिण्डल ब्रिज व्यापारिक संघ, कबीर मार्ग व्यापारिक संघ के पदाधिकारीगण व आमजन इसको लेकर अत्यंत नाराज व चिंतिंत है।
अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता एडवोकेट विकास अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में जो एलिवेटेड रोड का निर्माण चल रहा है जिसकी एक भुजा केसरगंज बाटा तिराहे के आगे उतारने की योजना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष व विरोध है। महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि इसके संदर्भ में पूर्व में भी जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधीक्षण अभियंता के समक्ष ज्ञापन दिए जा चुके हैं जिस पर कार्यवाही करते हुए कुछ दिन पूर्व में अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता, महासंघ के प्रवक्ता एडवोकेट विकास अग्रवाल व अन्य के बयान मय आपत्ति यातायात पुलिस विभाग द्वारा दर्ज किए गए जिसकी विस्तृत रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी जाएगी तत्पश्चात महासंघ का शिष्टमंडल अधिकारियों से पुनः मुलाकात करेगा। सभी व्यापरियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि व्यापरियों की मांगों को नहीं माना गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसमें बाटा तिराहे पर एक बड़ा होर्डिंग लगाकर क्षेत्रवासियों व आमजन के हस्ताक्षर कराकर हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। विरोध करने वालों में किशन गुप्ता, भगवान चंदीराम, नरेंद्र सिंह छाबड़ा, बिमल नागरानी, भारती श्रीवास्तव, विकास अग्रवाल, कमल गंगवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, राजीव जैन निराला, प्रवीण जैन, बालेश गोहिल, रमेशचंद जैन, जय गोयल, संपत कोठारी, अशोक बिंदल, कैलाश अग्रवाल, गिरीश लालवानी, राजकुमार गर्ग, अशोक गांधी, अरविंद अग्रवाल, शैलेश गुप्ता, शरद कपूर, आदि हैं।
विकास अग्रवाल (एडवोकेट),
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678