कोरोना वारियर्स , लॉक डाउन में आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं का सम्मान समारोह का होगा आयोजन
रुचा डेवलपमेंट सोसायटी व नगर निगम अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 21 मार्च रविवार को दोपहर 2 बजे से कोरोना वॉरियर्स, व लॉक डाउन में आयोजित प्रतियोगिता में जीते प्रतिभागियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन को लेकर संस्था अध्यक्ष रेखा वर्मा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया।
संस्था सचिव एडवोकेट राजीव भारद्वाज बगरु ने बताया कि रुचा डेवलपमेंट सोसायटी के द्वारा हर वर्ष अपनी कला को निखारने हेतु मंच उपलब्ध कराया जाता है जिस से समाज के हर वर्ग के लोग हर उम्र के लोग अपनी कला की प्रस्तुति दी सके, इसी को लेकर पिछले वर्ष मार्च में आये वैश्विक महामारी के दौरान सरकार के द्वारा लगे लॉक डाउन के दौरान लोगो को अपनी कला को निखारने के लिए लगभग 30 तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया चूंकि मिलना मुनासिब नही था इसका उपाय निकालते हुए ऑनलाइन ही वीडियो के द्वारा अलग अलग प्रतियोगिता का आयोजन हेतु अलग व्हाट्सएप ग्रुप ओर उन्ही कला के नामी लोगो को इनका जज बनाया गया , लगभग 30 प्रतियोगिता में 500 से अधिक लोगो ने भाग लिया व अजमेर ही नही वरन पूरे भारत के लोग इस प्रतियोगिता से जुड़े व अपनी सहभागिता दी, साथ ही संस्था के सदस्यों द्वारा जरूरत मंद लोगो को खाना , सुखी खाद्य सामग्री का भी स्वम् के द्वारा प्रत्येक दिन वितरण किया गया इसका एक मात्र उद्देश्य कोई भूखा ना सोए साथ ही आस पास के लोगो को भी प्रोत्साहित किया गया, इसी दौरान संस्था के द्वारा प्रत्येक दिन जो हर वर्ग के लोग जो संस्था की मदद कर रहे थे या लोगो की मदद कर रहे थे अपनी जान की बाजी लगाकर लगभग पूरे वर्ष भर नौकरी के रहे थे उनकी एक सूची बनाई गई एवं उन्ही लोगो का सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया।
कार्यक्रम का संचालन गोविंद जोशी करेंगे।
इसी कार्यक्रम को लेकर बैठक में सभी को जिम्मेदारी दी गयी चूंकि के कार्यक्रम में अजमेर की नगर निगम का भी महत्वपूर्ण सहयोग लिया गया है इसी को लेकर कार्यक्रम में अजमेर के जनप्रतिनिधियों , प्रशासनिक अधिकारी व जिम्मेदार लोगों के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न होना सुनिश्चित किया है।
बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष जयदीप सोनी , वीना बोहरा , सीमा पाठक , राघव सोनी , पंकज सोनी, मिनाली ठाकुर, मनोरमा शर्मा , रेखा सोनी , रैना शर्मा , इंदु थालिया , मधु वर्मा , दिव्यदर्शन वर्मा आदि मौजूद थे।
राजीव भारद्वाज बगरु सचिव
रेखा वर्मा अध्यक्ष
9928577734