अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता व नगर सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष धर्मेश जैन के नेतृत्व में आज बाटा तिराहे को बचाने के लिये प्रदर्शन किया गया।
महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल व सीए विकास अग्रवाल ने आयोजित प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिनो से एलिवेटेड रोड की भुजा को बाटा तिराहे पर गलत तरीके से उतारे जाने के विरोध में कई दिनों से व्यापारी आंदोलनरत है। इसी क्रम में आज अजमेर शहर व्यापार महासंघ, मार्टिंडल ब्रिज, स्टेशन रोड, कबीर मार्किट व्यापारिक संघ के पदाधिकारीगण बाटा तिराहे पर एकत्रित होकर कोविड नियमों की पालना करते हुए हाथों पर काली पट्टी बांध कर, ‘रघुपति राघव राजा राम’ गीत गाकर ‘व्यापारी एकता जिंदाबाद’, ‘जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है’, ‘बचाओ बचाओ बाटा तिराहा बचाओ, जैसे नारे लगाकर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का एक और प्रयास किया।
गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान स्थानीय पार्षद भारती श्रीवास्तव, जैन समाज के युवा नेता व समाज सेवी हेमंत जैन, पूर्व पार्षद जे. के. शर्मा, एडवोकेट राकेश जैन व संजय भाटी ने मंच पर संबोधित करते हुए कहा कि वे सदैव व्यापरियों के हितों की लड़ाई में साथ हैं और वे भी आमजन और क्षेत्रीय व्यापरियों की पीड़ा से भलीभांति परिचित हैं और उन्होंने एलिवेटेड रोड की विवादग्रस्त भुजा के बारे में बताया कि उक्त भुजा के बाटा तिराहे के आगे जाने से बाटा तिराहा अजमेर का प्रमुख दुर्घटना केंद्र बन जायेगा और जैन मंदिर व अन्य धर्मों व समाजों के धार्मिक जुलूस वहां से नहीं निकल सकेंगे। इसके अतिरिक्त स्कूलों की बसें, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, आदि को भी वहां से आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना होगा। महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता व धर्मेश जैन ने कहा कि प्रशासन ने इस समस्या के निराकरण की ओर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को ओर उग्र करना पड़ेगा, बाजार बंद करवाने व कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगा। आज के प्रदर्शन में किशन गुप्ता, धर्मेश जैन, भारती श्रीवास्तव, जे.के. शर्मा, हेमंत जैन, कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, नरेंद्र सिंह छाबड़ा, जय गोयल, भगवान चंदीराम, प्रवीण जैन, बालेश गोहिल, संपत कोठारी, राजीव जैन, राजकुमार गर्ग, बिमल नागरानी, दिलीप टोपीवाला, रमेशचंद जैन, राहुल गोयल, नितिन गर्ग, राकेश जैन, संजय भाटी, विनय चेनानी, कमल अभिचन्दनी, दीपक खंडेलवाल, अशोक अग्रवाल, गिरीश लालवानी, अशोक गांधी, अरविंद अग्रवाल आदि शामिल रहे।
प्रवक्ता
सीए विकास अग्रवाल
अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678