केकडी 19 मार्च (पवन राठी)
राजकीय महाविद्यालय केकड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सब्जी मंडी केकड़ी में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा की साफ सफाई स्वयंसेवकों के द्वारा की गई और माल्यार्पण कर गांधी की प्रतिमा का अभिनंदन भी किया गया। प्राचार्य डॉ सुनील कुमार गुप्ता ने स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीता चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम में छात्र गौरव पाराशर, शक्ति सिंह ,भानु प्रताप सिंह, भंवर लाल दरोगा, रोनक शर्मा,राम लाल ,सुरेश ,नरेंद्र, संजय, अमरजीत ने अपना सराहनीय सहयोग प्रदान किया।