सांसद चौधरी ने मौके पर जानी व्यापारियों की समस्याएं

जिला परिषद सभागार में सांसद ने उठाया बाटा तिराहे का मुद्दा
अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल ने बताया कि अध्यक्ष किशन गुप्ता व नगर सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष धर्मेश जैन के नेतृत्व में आज बाटा तिराहे पर बन रही एलिवेटेड रोड का जिले के सांसद भागीरथ चौधरी द्वारा मौके पर निरीक्षण किया और बाटा तिराहा बंद होने से उससे भविष्य में आने वाली परेशानियों को आमजन व व्यापारियों से जाना | सांसद चौधरी ने उपस्थित क्षेत्रवासियों व आमजन को विश्वास दिलाया कि जो भी हो रहा है वह सही नहीं है और व्यापारियों के हितों के प्रतिकूल है और वे इसके लिए आज जिला परिषद सभागार में होने वाली मीटिंग में इस मुद्दे पर प्रशासनिक अधिकारियों से बात करेंगे | इसके लिए उन्होंने महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता व धर्मेश जैन को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मीटिंग में आमंत्रित किया जिस पर दोनों ने विस्तार से अपनी बात रखी तत्पश्चात सांसद चौधरी ने जिला कलेक्टर राजपुरोहित को इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए | अध्यक्ष गुप्ता व जैन ने मीटिंग में बतया कि वे एलिवेटेड ब्रिज के खिलाफ नहीं हैं, वे व्यापारियों व आमजन के हितों की लड़ाई में उनके साथ हैं और वे भी आमजन और क्षेत्रीय व्यापरियों की पीड़ा से भलीभांति परिचित हैं और उन्होंने एलिवेटेड रोड की विवादग्रस्त भुजा के बारे में बताया कि उक्त भुजा के बाटा तिराहे के आगे जाने से बाटा तिराहा अजमेर का प्रमुख दुर्घटना केंद्र बन जायेगा, बारिश में पहाड़ों से आने वाले पानी के उफान से अतिवृष्टि होने के कारण लोगों की दुकानों व घरों में पानी भर जायेगा, जैन सम्रदाय व अन्य धर्मों व समाजों के धार्मिक जुलूस वहां से नहीं निकल सकेंगे। इसके अतिरिक्त स्कूलों की बसें, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, व स्टेशन से आनेजाने वाले यात्रियों को भी उक्त मार्ग से गुजरने में भारी असुविधा व परेशानी का सामना करना होगा। जिला परिषद में अधिकारियों के साथ मीटिंग में अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता व पूर्व नगर सुधार न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन सहित जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, नगर निगम महापौर बृजलता हाड़ा, नगर निगम आयुक्त खुशाल यादव व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे |
गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि इस सम्बन्ध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय जैन ने व्यापारियों व आमजन को आश्वस्त किया कि वे सदैव व्यापारियों के साथ हैं और वह भी इस समस्या के निराकरण के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे और महासंघ की इस लड़ाई में साथ हैं | गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि बुधवार से 2500 पोस्टकार्ड अभियान का श्रीगणेश कर आमजन से मुख्यमंत्री के नाम लिखवाकर पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की जाएगी बावजूद इसके भी प्रशासन ने इस समस्या के निराकरण पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को औऱ उग्र करना पड़ेगा, बाजार बंद करवाने होंगे व कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन आदि किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। आज सांसद चौधरी के साथ किशन गुप्ता, धर्मेश जैन, भारती श्रीवास्तव, जे.के. शर्मा, हेमंत जैन, कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, नरेंद्र सिंह छाबड़ा, अशोक बिंदल, जय गोयल, भगवान चंदीराम, प्रवीण जैन, बालेश गोहिल, संपत कोठारी, राजीव जैन, राजकुमार गर्ग, बिमल नागरानी, दिलीप टोपीवाला, रमेशचंद जैन, राहुल गोयल, नितिन गर्ग, विनय चेनानी, कमल अभिचन्दनी, दीपक खंडेलवाल, अशोक अग्रवाल, गिरीश लालवानी, अशोक गांधी, अरविंद अग्रवाल आदि शामिल रहे।
प्रवक्ता
सीए विकास अग्रवाल
अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678

error: Content is protected !!