लायंस क्लब का अंतरराष्ट्रीय सम्भागीय अधिवेशन हुआ सम्पन

केकडी 21 मार्च(पवन राठी)
लांयन्स क्लब केकडी द्वारा आयोजित सम्भागीय अधिवेशन भव्य रूप में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि लायन अरविंद चतुर मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन 2017-18 ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायनवाद जरूरत मंद की सेवा करने का एक मंच है, इस मंच के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 210 देशों में सेवा कार्य संपादित किए जाते हैं। जरूरतमंद की सेवा करना सक्षम व्यक्ति का कर्तव्य हैं। विशिष्ट अतिथि लॉयन सुधीर गोयल उप प्रांतपाल प्रथम ने कहा कि मानव जीवन को सफल बनाने के लिए हम सभी को सेवा भाव से जरूरतमंद की सेवा करते रहना चाहिये। संभागीय अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए लॉयन एस एन न्याति ने कहा कि मानव जीवन को सफल बनाने के लिए अच्छे कर्म करते रहने चाहिए जिससे जीवन सफलता की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि संभागीय अधिवेशन “समृद्धि” 2021 की सफलता सदन की गरिमामय उपस्थिति का ही श्रेय है।
अधिवेशन संयोजक लायन मनोज कुमावत ने बताया कि अधिवेशन में संभाग 7 के 10 लायंस क्लबस ने भाग लिया। संभागीय अध्यक्ष एवं अतिथियों द्वारा 158 पुरस्कार सेवा कार्य करने वाले लायन साथियों को दिए गए। संभागीय सम्मेलन में कई पूर्व संभागीय अध्यक्ष शामिल हुए। मंदसौर, नीमच, निम्बाहेड़ा, अजमेर, कोटा, बिजयनगर, ब्यावर एवं केकड़ी के 250 से अधिक लॉयन मेंबर व केकड़ी शहर के गणमान्य नागरिक संभागीय अधिवेशन में शामिल हुए। बैनर प्रस्तुतीकरण में लायंस क्लब बिजयनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर लॉयन्स क्लब केकड़ी रहा। सबसे अधिकतम उपस्थिति का प्रथम इनाम लायंस क्लब विजयनगर को मिला, द्वितीय स्थान पर लॉयन्स क्लब ब्यावर सिटी एवं लायंस क्लब ब्यावर स्टार रहे। फोटो प्रदर्शनी कार्यक्रम में लायंस क्लब बिजयनगर प्रथम व लायंस क्लब बिजयनगर क्लासिक दूसरे स्थान पर रहे बेस्ट यूनिफार्म में लायंस क्लब बिजयनगर क्लासिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर लायंस क्लब केकड़ी रहा। डॉक्टर बृजेश गुप्ता को आउटस्टैंडिंग अध्यक्ष का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का पुरस्कार राजकुमार जैन लायंस क्लब बिजयनगर को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सचिव का अवार्ड लॉयन मोहित भारद्वाज लायंस क्लब ब्यावर सिटी को दिया गया। लायंस क्लब केकडी के सचिव मुरारी गर्ग को आउटस्टैंडिंग सचिव का अवार्ड दिया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार लुणावत को प्लेटिनियम अवार्ड व जितेंद्र जैन तथा अमित अरोड़ा को गोल्डन अवार्ड से नवाजा गया। सभागीय सचिव मोहित भारद्वाज एवं सम्भागीय एडवाइजर हरनारायण हेडा को अपने सर्वश्रेष्ठ कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। इस प्रकार प्रांत पाल के मुख्य पांच कार्यक्रमों में से स्वस्थ जन-स्वस्थ समाज, सशक्त महिला-समृद्धि परिवार, आसु पोंछे – गले लगाएं आदि कार्यक्रमों में सबसे अच्छा कार्य करने वाले सभी लायन सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपने उत्कृष्ट सेवाओ के लिए 18 पत्रकारों को सम्मानित किया गया गया। कार्यक्रम में सुहानी कुमावत ने गणेश वंदना व शिव तांडव पर नृत्य करके सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
अधिवेशन में नगर पालिका केकडी के चेयरमैन कमलेश साहू, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मीचंद न्याति, पूर्व सरपंच समरवीर सिंह शक्तावत, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष छीतरमल न्याति, संरक्षक ओम प्रकाश मालू, रामअवतार डोडिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश चौधरी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका संतोष विजयवर्गीय ने किया। राष्ट्र गान के साथ अधिवेशन का समापन हुआ

error: Content is protected !!