नर सेवा नारायण सेवा

लायंस क्लब अजमेर आस्था एवम मानव अधिकार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आज नर सेवा नारायण सेवा की कड़ी में अशक्तजनो एवम अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को मिष्ठान के पैकेट्स के साथ चाय, बिस्किट व टोस्ट की सेवा दी गई
क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल ने बताया कि परिषद के अध्यक्ष श्री शैलेश गुप्ता के संयोजन में एवम लायन अतुल मधु पाटनी व सामाजिक कार्यकर्ता पंकज टाक व अशोक शर्मा के सहयोग से यह सेवा अजमेर के रेलवे स्टेशन व अन्य विभिन्न स्थानों पर दी गई जिसमे एक सो चालीस व्यक्ति लाभान्वित हुवे
क्लब सचिव लायन रूपेश राठी ने आभार ज्ञापित करते हुवे बताया कि इन क्षेत्रों में कोरोनाकाल के कारण नाइट कर्फ्यू चल रहा है ऐसे में इस प्रकार की सेवा की चहूंओर प्रसंशा हो रही है
लायन संदीप गोयल अध्यक्ष

error: Content is protected !!