स्कूल के बाहर अघोषित स्टैंड को हटाने की मांग

कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने नगर निगम आयुक्त एवं जिलाधीश अजमेर को अलग-अलग पत्र लिखकर अजमेर शहर की बड़ी-बड़ी नामी प्राइवेट स्कूलों द्वारा स्कूल के बाहर अघोषित रूप से जो स्टैंड बना लिया गया है उसको हटाने की मांग की है।
कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने शिक्षा माफियाओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में जो जगह स्कूल के बच्चों के वाहनों के लिए स्कूल प्रबंधक द्वारा छोड़ी गई थी उसका उन्होंने व्यवसायिक उपयोग करते हुए कोई ना कोई निर्माण कार्य कर लिया है। आज ऐसी कई स्कूल हैं जहां के बच्चे अपनी मुख्य सड़क पर खड़ी कर रहे हैं जिससे यातायात में व्यवधान उत्पन्न होता है एवं उनके वाहनों की कोई सुरक्षा भी नहीं रहती। इन अघोषित स्टैंड से कई बार रास्ते भी जाम हो जाते हैं।इनकी बसे भी मुख्य सड़क पर खड़ी रखते है ऐसे में आयुक्त एवं जिलाधीश इस और ध्यान देकर। इन नामी स्कूल प्रबंधकों को पाबंद करें कि वह अपने बच्चों के वाहन स्कूल परिसर में ही खड़ा करें।

error: Content is protected !!