दिनांक 26 मार्च 2021: जय नारायण व्यास विष्वविद्यालय जोधपुर के 17 वें दीक्षान्त समारोह में राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास के निदेषक राकेष कुमार कौषिक को मास्टर ऑफ स्पेषल एज्युकेषन (मानसिक विकलांगता) डिग्री उत्कृष्ट प्रदर्षन के साथ पूर्ण करने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
जयनारायण व्यास विष्वविद्यालय द्वारा आयोजित 17 वें दीक्षान्त समारोह का वर्चुअल आयोजन में माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र, एवं कुलपति प्रोफेसर पी.सी. त्रिवेदी के द्वारा संयुक्त रूप से राकेष कुमार कौषिक को विषेष षिक्षा (मानसिक विकलांगता) विषय में मास्टर डिग्री पूर्ण करने पर गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विषिष्ट अतिथि के रूप में नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित श्री कैलाष सत्यार्थी एवं राजस्थान सरकार उच्च षिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भॉटी उपस्थित रहे।
संस्था सचिव एवं मुख्य कार्यकारी क्षमा आर कौषिक एवं समस्त संस्था परिवार ने खुषी जाहिर करते हुए श्री कौषिक के सम्मानित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राकेष कुमार कौषिक ने विष्व विद्यालय एवं संस्था परिवार का आभार प्रकट किया।
(अनुराग सक्सेना)
संयुक्त निदेषक
मो. 9982318235