देवनानी ने किया सड़क व पुलिया निर्माण का शुभारम्भ

अजमेर, 03 अप्रेल।
अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने शनिवार को दो स्थानों पर सड़क व पुलिया के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इसके लिए उनके विधायक कोष से 8 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
देवनानी ने बताया कि वार्ड 74 में आंतेड़ बगीची के बाहर स्थित नाले पर पुलिया नहीं थी जिसके कारण बगीची व श्री कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में प्रवेश के लिए क्षेत्रवासियों को घूमकर जाना पड़ता था। नाले पर पुलिया का निर्माण होने से श्रद्धालु मंदिर तक सीधे पहंुच सकेंगे साथ ही बगीची में होने वाले अन्य सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में भाग लेने वाले क्षेत्रवासियों को भी सुविधा मिल सकेगी। पुलिया के निर्माण के लिए 4 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है।
इसी प्रकार वार्ड 72 में इन्द्रा कॉलोनी कैलाशपुरी रोड पर नाले के पास सड़क बनी हुई नहीं थी जिससे क्षेत्रवासियों को भारी असुविधा हो रही थी। उबड़-खाबड़ मार्ग व गड्ढों के कारण बुजुर्गाो, महिलाओं व बच्चों को वहां से गुजरने में खासी परेशानी होती थी। क्षेत्रवासियों की मांग पर वहां सड़क का निर्माण कराये जाने के लिए विधायक कोष से 4 लाख की राशि स्वीकृत की गई।
निर्माण कार्यो के शुभारम्भ के अवसर पर भाजपा शहर जिला मंत्री राजेश शर्मा, मंडल महामंत्री गंगाराम सैनी, पार्षद रूबी जैन, नलीनि शर्मा व मुकेश सोनी, गोपाल शर्मा, शंकरनाथ, हस्तीमल, रमेश चौहान, मनीष वर्मा, अरूण भाटी, शिवप्रकाश गुप्ता, मदन, चांदमल, नरेश अग्रवाल, विजय मिश्रा, अनिल मेहरा, छनेश, रोहित सहित भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

देवनानी रविवार को सुबह 10 से 12 बजे करेंगे जन सुनवाई
– संत कंवरराम कॉलोनी स्थित निवास पर मिलेंगे आमजन व कार्यकर्ताओं से

अजमेर, 3 अप्रेल। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी रविवार 4 अप्रेल को अपने निवास स्थान पर सुबह 10 से 12 बजे तक जन सुनवाई करेंगे। वे फॉयसागर रोड पर संत कवरराम कॉलोनी स्थित उनके निवास स्थान पर इस दौरान आमजन व भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे व उनकी समस्याऐं जानकर उनका समाधान करवाएंगे।

error: Content is protected !!