चेटीचण्ड पर शोभायात्रा की अनुमति दी जाए: देवनानी

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 4 अप्रेल। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने जिला कलक्टर से आग्रह किया है कि चेटीचण्ड के अवसर पर भगवान श्री झूलेलाल साहिब की नगर परिक्रमा के साथ धार्मिक व सामाजिक शोभायात्रा के आयोजन की अनुमति दी जाए।
देवनानी ने जिला कलक्टर को बताया कि चेटीचण्ड के अवसर पर अजमेर में प्रतिवर्ष विशाल शोभायात्रा का आयोजन होता है जिसमें वाहनों पर भारतीय संस्कृति व सिंधीयत को दर्शाने वाली विभिन्न झांकिया शामिल होती है। वर्तमान समय में कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए कोविड गाईड लाईन का ध्यान रखते हुए शोभायात्रा आयोजित की जाएगी।

error: Content is protected !!