अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में कल जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा के सानिध्य में आगरा गेट से मदार गेट तक कोरोना महामारी से बचाव के लिए एक विशाल जन-जागृति रैली निकाली जाएगी। महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल ने बताया कि इस संबंध में आज जिला पुलिस अधीक्षक से हुई वार्ता अनुसार गुरुवार सायं 5 बजे पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा के सानिध्य में पुलिस महकमे के आला अधिकारियों सहित अजमेर शहर व्यापार महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना महामारी से बचाव के लिए आमजन में जन-जागृति फैलाने के उद्देश्य से रैली निकाली जाएगी। इस दौरान सभी दुकानो पर ‘नो मास्क नो व्यापार’ के स्टीकर चस्पा किये जायेंगे। रैली में सभी आमजन को कोरोना संक्रमण की भयावता को समझाते हुए मास्क व स्टीकर वितरित किये जायेंगे और राज्य व केंद्र सरकार की गाइडलाइन की अक्षरशः पालना करने पर जोर दिया जाएगा। गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में आज एक वर्चुअल मीटिंग की गई जिसमें भगवान चंदीराम, प्रवीण जैन, अशोक बिंदल, नरेंद्र सिंह छाबड़ा, सुरेश चारभुजा, हेमंत जैन, गिरीश लालवानी, राजकुमार गर्ग, कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, अशोक छाजेड़, दिलीप टोपीवाला, विवेक जैन, पुष्पेंद्र पहाड़िया, शैलेश गुप्ता, शैलेन्द्र अग्रवाल, राकेश डीडवानिया, अनीश मोयल आदि उपस्थित रहे।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678