व्यापारी अब वीकेंड या लॉकडाउन के अलावा नहीं रखेंगे अन्य कोई अवकाश

अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में आज महासंघ के पदाधिकारियों की ज़ूम मीटिंग आयोजित की गयी जिसमें व्यापारियों द्वारा दुकानों के खोलने के समय, साप्ताहिक अवकाश रखने व कोरोना गाइडलाइन के जारी रहने तक उठाये जाने वाले आवश्यक कदम के विषय में विचार विमर्श किया। महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल ने बताया कि ज़ूम मीटिंग में तय हुआ कि जब तक कोरोना काल चल रहा है तब तक सरकारी गाइडलाइन के तहत घोषित बंद, वीकेंड लॉक डाउन के तहत बाज़ारों को बन्द किये जाने के अतिरिक्त अन्य किसी दिवस पर अवकाश नहीं रखेंगे। बैठक में तय हुआ कि बाज़ारों में साप्ताहिक अवकाश, महीने के अंतिम दिन आदि जो अवकाश रखे जाते हैं वह आगामी सूचना तक रदद् किये गए हैं। परंतु कोरोना गाइडलाइन, लॉक डाउन व वीकेंड के तहत सरकार द्वारा घोषित बन्द की पूर्ण पालना की जाएगी। महामंत्री प्रवीण जैन ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि अजमेर शहर के सभी बाज़ार अब सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक खलेंगे व ‘नो मास्क नो व्यापार’ स्लोगन वाले स्टीकरों को बाज़ारों में चस्पा करने के लिए भी निर्णय लिया। आज हुई ज़ूम मीटिंग में महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता, भगवान चंदीराम, नरेंद्र सिंह छाबड़ा, अशोक बिंदल, प्रवीण जैन, राकेश डीडवानिया, कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, अनीश मोयल, हेमंत जैन, सुरेश चारभुजा, अशोक छाजेड़, गिरीश लालवानी, बालेश गोहिल, राजकुमार गर्ग, शैलेश गुप्ता, दिलीप टोपीवाला आदि मौजूद रहे।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678

error: Content is protected !!