अजमेर /अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव एवं अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस की निवर्तमान उपाध्यक्ष मीनाक्षी यादव ने माननीय मुख्यमंत्री को एक पत्र भेज कर मांग की है कि आज शहर में हजारों सफाई कर्मचारियों को कोरोना से बचाव हेतु किसी प्रकार के किसी प्रकार के कोई संसाधन नहीं दिए गए हैं इसके चलते सफाई कर्मचारी भाइयों के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है जो अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया की सफाई कर्मचारियों को पीपीई किट 10-10 नग सैनिटाइजेशन की बोतल, साबुन की टिकिया व मास्क आवश्यक रूप से दिए जाएं । ताकि वह इस महामारी से अपना बचाव कर सके व पैरों में पहनने के लिए निर्धारित क्वालिटी के जूते के साथ-साथ अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए।7 क्योंकि सफाई कर्मचारी सबसे अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा है । इसलिए उनकी सुरक्षा की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए अगर उन्हें कुछ हो गया तो पूरा शहर मैं महामारी फैल सकती है ।
(सौरभ यादव)
निवर्तमान उपाध्यक्ष: एससी विभाग कांग्रेस अजमेर।