तहसील दार से बदतमीजी करने वाला डेरी संचालक गिरफ्तार

केकडी 28 अप्रैल,(पवन राठी)/ जान अनुशासन पखवाड़े के तहत मौका मुआयना करने निकले केकड़ी तहसीलदार राहुल पारीक से बदतमीजी करना एक डेयरी बूथ संचालक को भारी पड़ा।
बुधवार को कोरोना गाइड लाइन की पालना करवाने के लिए निकले तहसीलदार को अजमेर रोड़ पर एक डेयरी बूथ संचालक द्वारा निर्धारित कीमत से ज्यादा वसूलने की शिकायत मिली व निर्धारित समय के बाद भी डेयरी बूथ खुला पाए जाने पर तहसीलदार पारीक ने बूथ संचालक से समझाइस करने पर उल्टा संचालक द्वारा तहसीलदार पारीक से बदसलूकी करने पर तहसीलदार पारीक की शिकायत पर पहुंचे कार्यवाहक थानाप्रभारी लक्ष्मण सिंह ने डेयरी संचालक आदित्य प्रताप को शांतिभंग की धारा 151 में गिरफ्तार किया जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।मंगलवार को केकडी के बाजार निर्धारित समय तक खुले रहे इस दौरान तहसीलदार राहुल पारीक व कार्यवाहक थानाप्रभारी लक्ष्मण सिंह ने दुकानदारों व ग्राहकों से मास्क का उपयोग करने व सोशियल डिस्टेंसिंग की पालना करने की हिदायत दी गई व उल्लंघन करने वालो के पुलिस ने चलन बनाये।
बुधवार को केकड़ी क्षेत्र में 13112 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई राजकीय जिला चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डॉक्टर नेमीचंद जैन ने बताया कि बुधवार को कुल 277 लोगों के सैंपल लिए गए वहीं 112 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिनमें से 52 केकड़ी शहर से तथा चार्ट ग्रामीण क्षेत्रों के रोगी पाए गए।

नगरपालिका द्वारा भी कोरोना जन जागरण अभियान अनवरत जारी रहा
पालिका कर्मियों ने मल्टीमीडिया के माध्यम से लोगों से कोरोना के टीके लगवाने तथा सरकारी गाइडलाइन की पालना करने की अपील कि वह जन जागरण रैली निकालते हुए पम्पप्लेट वितरित किए,
पालिका अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पालिका कर्मियों द्वारा शहर के प्रमुख
माइक्रो कन्टेन्मेन्ट जोन तथा वार्ड 14, 15,21 व 26, में विभिन्न स्थानों पर नयी स्पे्र मशीन द्वारा सोडियम हाईपोक्लोराई छिड़काव किया गया।इस दौरान महेश बोयत सहित जनप्रतिनिधियों ने सहयोग प्रदान किया।
उपखण्ड अधिकारी के आदेशानुसार मौके पर पालिका टीम के द्वारा बिना मास्क वाले व्यक्तियों को समझाइस करते हुए एवं सोसिएल डिस्टेंस की पालना नहीं करने वाले का 2 व्यक्तियों/व्यापारियों के चालान काटकर कुल 200 राशि वसूली की गयी।

error: Content is protected !!