जैन सोशल ग्रुप क्लासिक एवम श्री दिगम्बर जैन महिला महासामिति के तत्वावधान में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में अपने रोग का उपचार कराने के लिए आने वाले रोगियों उनकी देखभाल करने के लिए आने वाले परिजनों एवम अन्य जरूरतमन्दों को शुद्ध एवम सात्विक भोजन की सेवा दी गई ।
जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष प्रदीप कोठारी मनोज कास्टिया ने अजमेर के भामाशाह स समाजसेवियों से अपील जारी करते हुवे कहा कि वे अधिक से अधिक इस सेवा से जुड़े
श्री दिगम्बर जैन महिला महासामिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि इस समय कोरोना महामारी के संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण व द्वितीय लोक डाउन के प्रारंभ से ही लगभग सभी भोजनालय बंद है ऐसे में महिला महासमिति द्वारा जैन सोशल ग्रुप क्लासिक के मुकेश कर्णावट के संयोजन में आमजन को निशुल्क भोजन की सेवा दी जा रही है जिसमे आज श्रीमती प्रेमलता अभयकुमार सेठी,
सचिन गंगवाल,
श्रीमती सीमा कँवर शेखावत ने स्वर्गीय ठाकुर वीरेंद्र सिंह पुलिस निरीक्षक कुमारी हर्षिता ( काशवी) राठौड़ हवेली नांद की स्मृति में एवम चंद्रप्रकाश मूंदड़ा के सहयोग से सात सौ पचास व्यक्तियों को भोजन की सेवा दिलाई
समिति की कोषाध्यक्ष भावना बाकलीवाल ने सभी सेवा सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुवे बताया कि समिति की सदस्याएं प्रतिदिन जीवदया के अंतर्गत गौमाताओं के लिए गौ शालाओं में हराचारा उपलब्ध करा रही है जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा
मधु पाटनी
अध्यक्ष