केकड़ी 11 मई(पवन राठी)केकड़ी क्षेत्र में कोरोना की पकड़ ढीली नही हो रही है।
जिला अस्पताल प्रभारी डॉ एन सी जैन ने बताया कि आज 189 सेम्पल्स की जांच रिपोर्ट में 51 नए पॉजिटिव सामने आए है।।इनमे केकड़ी शहर से 24 व ग्रामीण क्षेत्र से 27 रोगी सम्मिलित है। वर्तमान में कुल 368 एक्टिव केस है ।रेमिडीसीवर इंजेक्शन 32 को लगाया गया।35 रोगियों ने कोरोना से जंग में विजय श्री वरण किया।ये सभी होम आइसो लेशन में थे वंही 19 को स्वास्थ्य लाभोप्रांत अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
डॉ जैन ने बताया कि 18 से 44 वर्षीय 113 पुरुषों एवम59 महिलाओ का प्रथम टीका करण किया गया। दो का कोरोना से निधन हुवा इनमे82 वर्षीय सरवाड़ निवासी शायर सिंह और नापाखेड़ा निवासी52 वर्षीय महिला हजारी देवी सम्मिलित है।
ब्यावर रोड निवासी एक पुरुष का परिजनों द्वारा कोविड संक्रमित बताए जाने पर निधन उपरांत नगरपालिका कार्मिको द्वारा कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।