सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा लॉक डाउन में बे सहारा पशु पक्षियों के लिए शुरू करि गयी मुहीम “अब कोई जानवर भूखा नहीं सोयेगा” पिछले 24 दिनों से लगातार जारी है।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बतया कि मुहीम में आज प्रगति नगर कोटड़ा, हरी भाऊ उपाध्याय मुख्य, हरी भाऊ उपाध्याय विस्तार, नौसर, सिने वर्ल्ड चौराहा, राम नगर चौराहा सहित अन्य स्थानों पर विचरने वाली गौ माता को हरा चारा खिलाया गया साथ ही विभिन्न स्थानों पर कबूतरों एवं चिड़िया के लिए ज्वार एवं मक्का डाला गया।
उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष जय गोयल ने बताया की इसके अलावा संस्था द्वारा नगर निगम द्वारा संचालित पंचशील स्थित कांजी हाउस में भी गौ माता को एक ट्रॉली हरा चारा खिलाया।
मनीष गोयल 9928086468