कोरोना से लड़ाई के लिए रघु शर्मा ने भेजे 50 कन्संट्रेटर

केकड़ी 17 मई (पवन राठी)विश्व स्वास्थ संगठन द्वारा दिए गए जर्मनी निर्मित 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अजमेर जिले को माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा द्वारा आवंटित किया गया इनमें से 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जिला चिकित्सालय केकडी को प्रदान किया गया है ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की लागत अनुमानित डेढ़ लाख रुपए है जो 8 लीटर पर मिनिट की क्षमता का 95% शुद्धि पर मरीजों को ऑक्सीजन की उपलब्धता देगी पूर्व में भी राज्य सरकार द्वारा लगभग 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किए गए हैं महामारी के इस दौर में ऑक्सीजन की उपलब्धता एक वरदान साबित हुई
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर विश्व स्वास्थ संगठन अजमेर इकाई के सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर हीरल रावत द्वारा एसडीएम केकडी सुरेंद्र राजपुरोहित व तहसीलदार राहुल पारीक डिप्टी एसपी खीम सिंह एडिशनल एसपी देवेंद्र शर्मा की उपस्थिति में राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी पीएमओ डॉक्टर नेमीचंद जैन को प्रदान किया गया।

राज्य सरकार व अन्य संस्थाओं के द्वारा मिल रहे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व अन्य उपकरणों से काफी मदद मिल रही है जिससे इसे महामारी में कई लोगों की जान बचाई गई है।

error: Content is protected !!