तौउते तुफान को मध्यनजर रखते हुए नगर निगम, अजमेर द्वारा कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है कन्ट्रौल रूम का नं. 0145-2429000 है। यदि तुफान से पेड गिरना, आगजनी, विद्युत लाईनो का या पौल का टूटना, भारी बारीश से जल का रूकना इत्यादि की शिकायत हेतु उपरोक्त कन्ट्रोल रूम पर सम्पर्क किया जा सकता है, साथ ही नगर निगम, अजमेर आयुक्त द्वारा अधीक्षण अभियन्ता, स्वास्थ्य अधिकारी, प्रभारी उद्यान, प्रभारी ट्राम्बे, प्रभारी विद्युत, प्रभारी अग्निशमन को आदेशित किया है कि वह अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ अलर्ट रहेंगे तथा सुनिश्चित करेंगे की उनके एवम् उनके अधीनस्थ स्टाफ के मोबाईल बंद न रहे। उपरोक्त समस्त अधिकारीगण अपने अधीनस्थ स्टाफ को अवकाश न लेने एवम् मुख्यालय न छोडने हेतु पाबंद करेंगे एवम् जैसे ही कन्ट्रोल रूम से कोई शिकायत प्राप्त होती है उसका त्वरीत निस्तारण करवाया जाना सुनिश्चित करेंगे।
(सीता वर्मा)
उपायुक्त
नगर निगम अजमेर