जसवंत सिंह मण्डावर महासभा प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

राजस्थान रावत- राजपूत महासभा प्रदेशाध्यक्ष नाथू सिंह चौहान घाटा ने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह पीटीआई, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व संरक्षक एडवोकेट नन्दकिशोर सिंह, चतर सिंह चौहान व हरिसिंह सुजावत की अभिशंषा पर पिछले डेढ़ दशक से सामाजिक गतिविधियों में निरन्तर सक्रिय मण्डावर ( भीम) राजसमन्द निवासी जसवंत सिंह रावत मण्डावर को महासभा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।
ज्ञातव्य है कि जसवंत सिंह मण्डावर डेढ़ दशक से सर्कल नवयुवक मंडल अध्यक्ष, नवयुवक मंडल संभाग प्रभारी, नवयुवक मंडल प्रदेश महामंत्री, नवयुवक मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष, महासभा मीडिया संयोजक सहित सह प्रवक्ता रह चुके है। इनकी पत्नी मण्डावर सरपंच प्यारी रावत महासभा में महिला प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुकी है।

संपर्क सूत्र
9610028051

error: Content is protected !!