लायंस क्लब अजमेर आस्था व श्री प्राज्ञ सेवा समिति अजमेर द्वारा पुष्कर के स्लम एरिया में मिष्ठान का वितरण
———————————————
लायंस क्लब अजमेर आस्था एवम श्री प्राज्ञ सेवा समिति के द्वारा चलाई जा रही विगत अस्सी दिनों से अशक्तजनो,
बेरोजगारों एवम अन्य जरूरतमन्दों के लिए क्लब सदस्यो,समिति सदस्यो,समाजसेवियों,
भामाशाहो आदि के सहयोग से चलाई जा रही भोजन सेवा के साथ आज लगभग पांच सौ ग्रामीणों को समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, लायन पदमचंद जैन खटोड़ एवम लायन अतुल मधु पाटनी के सहयोग से मोतीचूर के लड्डू खिलाए गए
क्लब सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक क्लब के निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन के संयोजन में एवम ए के न्यूज़ के संपादक श्री सुखदेव भट्ट की देखरेख में आज पुष्कर के पास गनाहेड़ा की गावरिया बस्ती,कालबेलियों की बस्ती व अन्य ग्रामीण इलाकों में जाकर वहा रहने वाले पाँच सौ से अधिक ग्रामवासियों को चार चार लड्डू की सेवा दी गई ।
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित किया
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव