आर एस एस के प्रति दुर्भावना राज्य सरकार के ताबूत में आखिरी कील होगी..भूतड़ा

केकडी 8 जुलाई,(पवन राठी) भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा आज अल्प प्रवास पर केकड़ी क्षेत्र के दौरे पर रहे इस दौरान भूतड़ा ने कोरोना कालखंड के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व विचार परिवार के कार्यकर्ताओ के असामयिक निधन पर उनके घर पहुंच कर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना प्रदान की।
केकडी दौरे के दौरान अजमेर देहात जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने पत्रकारों से वार्ता भी की इस दौरान भूतड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे राष्ट्रवादी व समाज सेवी संगठन के ऊपर राजस्थान सरकार दुर्भावना बस यदि गलती से भी हाथ डाला तो यह उनके ताबूत में आखिरी कील साबित होगी,
राजस्थान सरकार अपनी ढाई वर्ष की नाकामियों,विफलताओं व कोरोना कालखण्ड में स्वयं द्वारा किये भष्टाचार पर पर्दा डालने हेतु सुनियोजित षड्यंत्र के तहत राष्ट्रवादी विचारधारा से ओतप्रोत संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ झूठी,मनगढ़त रिपोर्ट एसीबी में दर्ज कराना सरकार की ओछी मानसिकता दर्शाती है जिस कि भारतीय जनता पार्टी निंदा करते हुऐ चेतावनी देती है कि सवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर किसी प्रकार की कार्यवाही की तो भाजपा हर स्तर पर कड़ा विरोध करते हुए सदन से सड़क तक राजस्थान सरकार के खिलाफ आंदोलनात्मक कदम उठाएगी। भूतड़ा ने कहा कि राजस्थान सरकार एसीबी व एसओजी का जमकर अपने हितों की पूर्ति हेतु दुरुपयोग कर रही है पूर्व के कोरोना काल मे ऑडियो वीडियो के आधार पर गहलोत सरकार ने जिन 16 विधायकों व पूर्व डिप्टी सीएम के खिलाफ मुकदमें दर्ज करवाये थे, उन पर कार्यवाही आज तक क्यो नही की है में आज आप के माध्यम से माँग कर्ता हूँ कि सरकार में दम है तो पहले उन पर कार्यवाही करें।
भूतड़ा ने कहा कि आर एसएस देश का एक मात्र ऐसा संगठन है जो एक शताब्दी से सेवा कार्यों,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना के प्रचार-प्रसार में अग्रणी भूमिका निभा रहा है ऐसे राष्ट्रवादी संगठन को सिर्फ दिल्ली में बैठे अपने आकाओं को खुश करने के लिए गहलोत सरकार ने सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर निशाना बनाया है।जब कि एसीबी के द्वारा पिछले डेढ़ साल में बनाये गए 76 मामले कार्यवाही कि बांट जोह रहे हैं, जीरो टॉलरेन्स का दावा करने वाली गहलोत सरकार को अपने गिरेबाँ में झांकना चाहिए।
भूतड़ा ने कहा कि कोंग्रेस के विधायक अपने खान व वन मंत्री पर भष्टाचार के सबूत देकर खुले आरोप लगा रहे है तो चिकित्सा विभाग में जीवन रक्षक उपकरणों में,दवाइयों व इंजेक्शनों में करोड़ो का घोटाला हुआ है तो परिहन मंत्री के विभाग में अनेक भष्टाचार के मामले उजागर हुऐ तो स्वयं कोंग्रेस के अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री के अधीन रीट में 100 करोड़ का घोटाला हुआ है उस पर मुख्यमंत्री जी आंख क्यो मूंदे हुए है क्यो नही मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रहे है।राजस्थान की सरकार के लिए ये कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी “अंधेरी नगरी, चौपट राजा” सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने और मुद्दों से भटकाने के लिए सरकारी एजेंसियों का जमकर दुरुपयोग कर रही हैं।
भूतड़ा ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने देशवासियों को बचाने के लिए प्राण-प्रण से जूठी है तो राजस्थान सरकार पूणतया नकारा साबित हुई है अपनी जिम्मेदारी से भागकर केंद्र पर आरोप प्रत्यारोप करने में लगी रही।राज्य सरकार की दुर्भावना के कारण केंद्र की आयुष्मान योजना राज्य में लागू नहीं की, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना बंद कर दी और एक ऐसी “चिरंजीवी” योजना लागू की जो सिर्फ एक दिखावा बन कर रह गयी और इस योजना का कोई लाभ आमजन को नहीं मिल पाया।
भूतड़ा ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्थता चौपट हो गयी है माताएं बहने ना घर पर सुरक्षित, ना कार्यक्षेत्र पर सुरक्षित, ना सड़क पर सुरक्षित और ना ही अस्पताल और एम्बुलेंस में सुरक्षित है सरकार का इकबाल खत्म हो गया है ऐसे समय मे भाजपा चुप नही बैठेगी।
इन सारे विषयो को लेकर 11 जुलाई को भाजपा जिला कार्यसिमिति की बैठक नसीराबाद में हो रही है जिस में प्रदेश नेताओ का भी मार्गदर्शन मिलेगा ओर आगे की रणनीति तय की जाएगी,
इस दौरान जिला अध्यक्ष भूतड़ा के साथ भाजपा नेता राजेंद्र विनायका अजमेर देहात किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भंवरलाल बूला,जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी,सेवा ही संगठन जिला संयोजक सत्यनारायण चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,केकड़ी प्रधान होनहार सिंह,पूर्व प्रधान व जिला उपाध्यक्ष रिंकू कंवर राठौड़,पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,पूर्व चेयरमैन किशन लाल डसानिया व अनिल मित्तल,पूर्व मण्डल अध्यक्ष बद्री लाल माली,किसान नेता रामदेव माली,पार्षद मनोज कुमावत,पंचायत समिति सदस्य जस्मिन्दर सिंह,आई टी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी,
महिला मोर्चा मण्डल महामंत्री अनिता राठी,मंत्री सीमा जेतवाल,भाजपा नेता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सांवर लाल जाट, दशरथ साहू हितेश व्यास, सेवा ही संगठन केकडी संयोजक महेश बोयत,अनुसूचित जाति मोर्चा के धनराज नायक ओबीसी मोर्चा के श्री राम आचार्य सांवरलाल जाट,
सरवाड़ मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची,वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भींचर, ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर,महामंत्री रामबाबू सागरिया व कमल सांखला,महेश शर्मा,कन्हैयालाल विजय,हनुमान धाकड़,आनन्द कीर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!