अमावस्या पर कांजी हाउस में गौ माता को एक ट्रॉली हरा चारा खिलाया

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा गौ सारथी मुहिम में नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित पंचशील स्थित कांजी हाउस में आज अमावस्या के पावन दिन 300 से अधिक गौ माता को हरा चारा खिलाया गया तथा 01 टैंकर पानी की व्यवस्था करि गयी।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की संस्था द्वारा कांजी हाउस में पिछले 02 वर्षों से समय समय पर लगातार गौ माता के भोजन एवं पानी की व्यवस्था करि जा रही है जिसमे संस्था सदस्यों तथा जन सहयोग से आज तक 325 से अधिक ट्रॉली हरा चारा गौ माता को खिलाया जा चूका है। हालाँकि नगर निगम अजमेर द्वारा उनके भोजन आदि की उपयुक्त व्यवस्था है फिर भी गौ माता की संख्या अधिक होने के कारण संस्था द्वारा कांजी हाउस में ही गौ सेवा की जाती रही है।
आज गगन बंसल, नोरत बंसल, ऋषभ अग्रवाल, जय गोयल, राहुल गोयल, विनोद बंसल, शिव शंकर अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!