वेक्सीन लगावाओ कटिंग निशुल्क कराये

अनूठी पहल
अजमेर के गोपी हेयर सेलून पर दिनांक 13 जुलाई को सुबह 10से 5बजे तक जो व्यक्ति कोरोना की वेक्सीन की दोनों खुराक लगवा कर प्रमाण पत्र लेकर आएगा उस व्यक्ति की बिल्कुल निशुल्क हेयर कटिंग की जाएगी ताकि पूरा भारत कोरोना मुक्त हो सके

हरी सेन ने बताया प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी देश के हित की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर राजस्थान प्रदेश में गहलोत सरकार भी प्रदेश वासियों के लिए लगातार कोरोना से बचाव के लिए कोरोना महामारी से बचने के लिए केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार सभी जनता का सहयोग मांग रही है उनका कहना है पूरी दुनिया में ही नहीं संपूर्ण देशों में भारत देश को सर्वप्रथम सबसे आगे वैक्सीन लगाने वालों में माना जाए
जिस प्रकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संकल्प को मजबूत करने को लेकर करीब 3साल से एक संकल्प लिया गया जिसमे दस साल से कम उम्र की बेटियों की आजीवन निशुल्क हेयर कटिंग की जा रही ताकि बेटियों को बढ़ावा मिले

error: Content is protected !!