झूलेलाल चालीहो शुभारंभ पर 16 जुलाई धार्मिक आयोजन इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर में

अजमेर 15जुलाई-सिन्धु समिति की ओर से इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, चांद बावडी के सहयोग से 20वें झूलेलाल चालीहो शुभारंभ पर कल 16 जुलाई को सांय 6.30 बजे से इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर में संतो महात्माओं की ओर पंच महाज्योत प्रज्जवलन कर पूजन किया जायेगा।

अध्यक्ष जयकिशन लख्याणी ने बताया कि ईश्वर मनोहर उदासीन अ्राश्रम के महन्त स्वरूपदास उदासीन, निर्मलधाम दरबार के स्वामी आत्मदास जी, श्रीराम धाम के स्वामी अर्जुनराम, जतोई दरबार के भाई फतनदास सहित संतों के आर्शीवाद से ईष्टदेव झूलेलाल चालीहो पर पंच महाज्योति प्रज्जवलन आरती व प्रार्थना से किया जायेगा।
राम बालवाणी ने बताया कि इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर के साथ पूज्य लाल साहब मन्दिर नसरपुर दरबार नानक का बेडा, श्री झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड, पूज्य सिंधी पंचायत सिन्धु भवन पंचशील नगर, श्री झूलेलाल मन्दिर अजयनगर, पूज्य उडेरो लाल मन्दिर आशागंज, श्री झूलेलाल मन्दिर सिन्धुवाडी, श्री झूलेलाल मन्दिर (साओ बहिराणो) केसरगंजएवं पूज्य झूलेलाल मन्दिर जेपी नगर सेक्टर-1 के साथ मिलकर आयोजन किया जाता है।
सांस्कृतिक सचिव कलाकार घनश्याम भगत ने बताया कि 25 अगस्त तक चलने वाले झूलेलाल चालीहो में शहर की विभिन्न कॉलोनियों व मन्दिरों में निरन्तर बहिराणा साहिब पूजन व आरती पल्लव का कार्यक्रम किया जाता है। परिवारों मे युवा वर्ग को चालीहो में प्रार्थना व पंझडा गीत स्मरण कराने के लिये कलाकारों द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुतियां दी जायेगी जिसके व्हाटसअप पर भिजवाया जायेगा।

(जयकिशन लख्याणी)
अध्यक्ष,
मो.9829079429

error: Content is protected !!