महाविद्यालय परिसर मे कैन्टीन और खेल मैदान विकसित करने को लेकर ज्ञापन

राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने महाविद्यालय परिसर मे कैन्टीन और खेल मैदान विकसित करने को लेकर प्राचार्य प्रो विभा शर्मा को ज्ञापन दिया।
एबीवीपी इकाई संरक्षक बलराम हरलानी ने बताया कि महाविद्यालय परिसर मे छात्र-छात्राओ को अल्पाहार हेतु कैन्टीन की व्यवस्था न होने के कारण परेशान होना पड़ता है। और खेल मैदान विकसित न होने के कारण प्रतिभावान खिलाड़ियो को आगे बढने के उचित अवसर नही मिल पा रहे है। इसलिए कैन्टीन और खेल मैदान की समुचित व्यवस्था की जाए।
इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय के उज्जवल भविष्य के लिए और विद्यार्थी हितो के लिए जल्द से जल्द परिसर मे खेल मैदान, कैन्टीन और पार्किंग व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की शीघ्रातिशीघ्र समुचित व्यवस्था करने की जाए।
इस अवसर पर मनीष गोयल, पृथ्वीराज चौहान, आयूषी, ओमप्रकाश, सुरेश सहित कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!