बुजुर्ग एवम अशक्तजनो की सार संभाल कर दिलाया अपनेपन का अहसास

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा हरीभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार में जय अंबे सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्ध एवम अशक्त आश्रम में जीवन व्यतीत कर रहे नेत्रहीन,विकलांग,असहाय बुजुर्ग एवम विधवा महिलाओं को शुद्ध एवम सात्विक भोजन के साथ साथ फल फ्रूट आदि क्लब के साथी लायन अर्पित जैन एवम लायन कृति जैन के सहयोग से एवम क्लब के निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन के मुख्य आथित्य में भेंट कराई गई
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि यह सेवा लायन कृति जैन ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष में सम्पन्न करवाने की स्वीकृति प्रदान की थी जिसे आज क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन सम्पतसिंह जैन की मौजूदगी में सेवा दी गई
क्लब के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन ने बताया कि क्लब द्वारा समय समय पर पीड़ित एवम जरूरतमंदों की आवश्यकताओ की पूर्ति के साथ साथ बुजुर्ग एवम अशक्तजनो की मूलभूत सुविधाओ को उपलब्ध करवाकर उनको सम्बल प्रदान करवाने में सक्रिय है
क्लब सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक ने सेवा सहयोगी लायन अर्पित जैन कृति जैन के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए बताया कि क्लब सदस्यो,समाजसेवियों एवम भामाशाहो का सहयोग लेते हुए आने वाले समय मे भी इन एकाकी जीवन व्यतीत करने वाले प्रभुजनो को दिया जाता रहेगा
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव

error: Content is protected !!