एकेएच में 289 शहरवासियों का टीकाकरण किया
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। ब्यावर शहर में उपखंड अधिकारी ब्यावर रामप्रकाश के निर्देशन में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान ब्यावर शहर वासियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण की दिशा की ओर अग्रसर हो चुका है, शहर वासियों द्वारा उपखंड प्रशासन द्वारा गठित वैक्सीनेशन टीम को भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। कोविड एवं वैक्सीनेशन प्रभारी शलभ टंडन ने बताया कि गुरुवार को ब्यावर में जवाजा ब्लॉक से बची हुई वैक्सीन प्राप्त होने के उपरांत ब्यावर शहरी क्षेत्र में 289 शहरवासियों का राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय के कॉटेज वार्ड में टीकाकरण किया गया। शहर वासियों को कोविशील्ड की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई गई। समस्त टीकाकरण केंद्रों में 18 वर्ष से 44 वर्ष की उम्र के 237 शहर वासियों को प्रथम एवं द्वितीय खुराक दी गई। तथा 45 वर्ष से अधिक 52 शहर वासी वह प्रथम एवं द्वितीय खुराक कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन की खुराक दी गई। टंडन ने कहा की 93 प्रतिशत शहर वासियों को प्रथम खुराक दे दी गई है। इसी प्रकार 38 प्रतिशत शहर वासियों को दूसरी खुराक दे दी गई है। उपखंड प्रशासन ब्यावर शत प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी शहर वासियों से अपील है कोई भी टीकाकरण से वंचित है तो तुरंत टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे। उपरोक्त सभी टीकाकरण अभियान में डॉक्टर वैक्सीनेशन टीम के समस्त सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।