विगो राइडर्स का स्वागत, एसडीओ, सभापति ने किया पौधारोपण
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। विगो राइडर्स मातृ भुमि बचाओ का संदेश को लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा करने के दौरान ब्यावर शहर में विगो राइडर्स दल गुरुवार शाम को ब्यावर पहुचने पर ग्रीन ब्यावर के सानिध्य में दल के सदस्यो का स्वागत किया गया। विगो राइडर्स दल ने ब्यावर रात्रि विश्राम किया। इस दौरान ग्रीन ब्यावर संस्था द्वारा उपखंड अधिकारी राम प्रकाश एवं सभापति नगर परिषद ब्यावर नरेश कनौजिया की उपस्थिति में अजमेर रोड पर सदस्यों द्वारा पौधारोपण किया गया।