राष्ट्रीय शिक्षक दिवस व पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शान्ति फाउंडेशन गोंडा कार्य भाग सम्पूर्ण भारत के नेतृत्व मे ऑनलाइन राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी व राष्ट्रीय राधाकृष्णन बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2021 का आयोजन किया गया राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी का विषय राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका था कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ विजय कुमार शाह ,अतिविशिष्ट अतिथि श्री ज्ञान बहादुर पाल प्रवक्ता डायट गोंडा उत्तरप्रदेश , विशिष्टअतिथि डॉ अमृता दधीच सहायक जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर राजस्थान ,कार्यक्रम अध्यक्षता श्री मति पिंकी देवी (अध्यक्ष शान्ति फाउंडेशन),कार्यक्रम प्रभारी स्मृति चौधरी थी ! राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी मे भारत के विभिन राज्यो के शिक्षकों ने अपने अपने विचार रखे संगोष्ठी में मुख्यअतिथि पद्मश्री डॉ विजय कुमार शाह ने कहा कि यदि हम आज इस सफलता पर पहुचे है तो उसमें हमारे गुरुओ का बहुत बड़ा योगदान रहा है उन्होंने हमको इस लायक बनाया इसलिए गुरु को हमेशा ईश्वर से बढ़कर माना गया है शैक्षिक संगोष्ठी मे सीमान्त ज्योतियाना ने समाज मे शिक्षकों के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये साथ ही स्वरचित कविता “शिक्षकों को समझो जानो प्यारो ” का काव्य पाठ भी किया !कार्यक्रम के अंत मे सीमान्त ज्योतियाना चित्रकला हॉबी शिक्षक ,मल्टीपल विश्व रिकॉर्ड धारक अजमेर राजस्थान को राष्ट्रीय राधाकृष्णन बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2021 से अलंकृत किया अधिक जानकारी देते हुये सीमान्त मल्टीपल विश्व रिकॉर्ड धारक ने बताया कि उन्हें ये सम्मान शिक्षा व सामाजिक जगत मे उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्राप्त हुआ! ज्योतियाना सहित देश के विभिन्न राज्यो के चयनित उत्कृष्ट कार्य करने वाले 70 शिक्षकों को ये सम्मान प्राप्त हुआ ज्योतियाना को ये सम्मान मिलने के बाद अजमेर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने ज्योतियाना को अजमेर का नाम रोशन करने पर बधाईया दी !ज्योतियाना को पूर्व में भी संभाग,राज्य,राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार, सम्मान प्राप्त हो चुके हैं! सीमान्त ने अपने इस पुरस्कार को अपने इष्ट देव श्री नाथ जी ,अपने स्व.दादा घीसुलाल ज्योतियाना व माता-पिता अनिता-हेमराज ज्योतियाना को समर्पित किया!