शिक्षक किताबी ज्ञान के साथ चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देवें-रामप्रकाश

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का सम्मान समारोह आयोजित
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा ब्यावर के तत्वाधान में 5 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन उपखंड अधिकारी आईएएस राम प्रकाश के मुख्य आतिथ्य व संरक्षक रामनारायण तर्क के विशिष्ट आतिथ्य में तथा राजेंद्र प्रजापति जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि राम प्रकाश ने अपने उद्बोधन में शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा शिक्षकों के सम्मान को अनुकरणीय उदाहरण बताते हुए शिक्षक किताबी ज्ञान के साथ-साथ चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देवें। एसडीओ रामप्रकाश ने आव्हान किया कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए बालक बालकों का सर्वांगीण विकास करने में अपना योगदान प्रदान करें। जिलाध्यक्ष प्रजापति ने अपने उद्बोधन में संगठन के द्वारा वर्ष पर्यंत कार्य होने का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए संगठन का अध्ययन शिक्षक हित राष्ट्र हित एवं समाज हित में लगातार कार्य करता रहेगा। जिला सभाध्यक्ष धन्ना सिंह रावत ने शिक्षक संघ का प्रत्येक सदस्य अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए राष्ट्र में योगदान प्रदान करता है। विभाग संगठन मंत्री गोयल ने राष्ट्रभक्ति कविता प्रस्तुत सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। जिला मंत्री रुघवीर सिंह चौहान ने बताया कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है संगठन के द्वारा बड़ा खेड़ा जवाजा मसूदा विजय नगर एवं ब्यावर उपशाखा के उपस्थित सभी शिक्षकों का स्वर्ण मेडल माला एवं श्रीफल भेंट कर रामप्रकाश उपखंड अधिकारी के कर कमलों द्वारा सम्मान किया गया। समारोह में जिला कोषाध्यक्ष विष्णु दत्त गोयल, प्रदेश प्रतिनिधि धीरज तर्क, प्रधानाचार्य महेश शर्मा, प्रधानाचार्य मोना शर्मा, प्रधानाचार्य कविता मौर्य, प्रधानाचार्य भगवान सहाय झरोटिया, ब्यावर अध्यक्ष नंद सिंह चौहान, मंत्री मुकेश प्रजापति, जवाजा मंत्री कमल किशोर वैष्णव, जिला संगठन मंत्री शर्मिला त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष गीता सोलंकी, प्राध्यापक मीरा वर्मा, कंचन परिहार, नीतू मिश्रा, कल्पना कुमावत, सुप्रिया जोधा, सरोज चौहान, वंदना चौहान, सीमा अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन सिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष प्रकाश सालवी, पंकज शर्मा आदि उपस्थित हुए।

1 thought on “शिक्षक किताबी ज्ञान के साथ चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देवें-रामप्रकाश”

Comments are closed.

error: Content is protected !!