ब्यावर,(हेमन्त साहू)। ग्रीन प्रोजेक्ट ब्यावर अपने अटूट प्रयास और लगन की वजह से प्रत्येक पर्यावरण प्रेमियों के मन मे गहरी छाप रखता है,आज एक बेमिसाल उदाहरण पेश करते हुए गुरु दिवस के उपलक्ष्य में ग्रीन प्रोजेक्ट के साथी हेमन्त भारद्वाज और उनके मित्रों ने अपने बच्चों मन्नत,आराध्या,अनवी,चहेती,जैनिष,तृषा को पर्यावरण रक्षण की विशिष्टता औऱ उपयोगिता बताने हेतु बच्चों के साथ अजमेर रोड डिवाइडर पर पौधरोपण कर पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली। कर्यक्रम में फ्रेंड्स ग्रुप से हेमन्त भारद्वाज,रूपम मंगल,जगदीश सुथार,हरीश सुथार ,ग्रीन प्रोजेक्ट से संजय पाराशर, बिपिन जोशी,अरुण सिंह,जसराज शर्मा आदि उपस्थित रहे।