केकड़ी 6 सितंबर (पवन राठी)शहर के डाकघर प्रशासन की मनमानी चरम पर है जिसके कारन स्टाफ मस्त है तो आमजन त्रस्त है।
आज भी हर दिन की भांति रजिस्ट्री स्पीड पोस्ट काउंटर डेढ़ बजे लंच के लिए बंद किया गया जो निर्धारित समय दो बजे वापस खोला जाना था।उस समय हद हो गई जब काउंटर ढाई बजे तक भी नही खुला।तब तक काउंटर पर ग्राहकों की लंबी कतार लग चुकी थी।इस संबंध में जब उच्च अधिकारियों का कतार में लगे लोगो द्वारा ध्यान आकर्षित किया गया तो उन्होंने हरकत में आकर संबंधित कार्मिक को तुरंत काउंटर खोलकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए इसके बावजूद भी संबंधित कार्मिक ढाई बजे तक लापता रहा उसके बाद आकर उसने कार्य शुरू किया।जनता द्वारा उसको उलाहना देने पर कतार में खड़े लोगो से अभद्र व्यवहार करते हुए कहा मैं अपनी मर्जी का मालिक हु ऐसे ही काम करूंगा आपलोग जंहा मर्जी शिकायत कर दो मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता है।