बैंगलोर, 06 सितंबर 2021: इलेक्ट्रीफायड वाहनों को अपनाने को बढ़ावा देने के भारत सरकार के मिशन के तहत और टोयोटा एनवायरमेंटल चैलेंज 2050 का पालन करते हुए टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज वेब एपलीकेशन, ‘एक्सईवी शिक्षा’ पेश करने का एलान किया। यहां शिक्षा यानी एसएचआईकेएसएचए का मतलब है, स्मार्ट हब ऑफ इंफॉर्मेशन एंड नॉलेज अबाउट सेल्फ चार्जिंग हाईब्रिड फॉर ऑल। यह एक पहल है जो ग्राहकों और जनता में जागरूकता पैदा करने तथा उन्हें इलेक्ट्रीफायड वाहनों (xEV) की टेक्नालॉजी, इनके फायदे और पर्यावरण को होने वाले फायदे के बारे में शिक्षित करने के लिए है।
टेक्नालॉजी में प्रेरक सुधार और इलेक्ट्रीफायड वाहनों के मॉडल में विस्तृत किस्में उपभोक्ताओं की प्राथमिकताओं को प्रेरित कर रही हैं। इससे आने वाले वर्षों में मोबिलिटी (आवाजाही) में भारी बदलाव आएगा। तथा वाहनों के बिजलीकरण का भविष्य आकार लेगा। शिक्षा के जरिए, टीकेएम का लक्ष्य भिन्न एक्सईवी टेक्नालॉजी के बारे में जानकारी का प्रसार करना है। इनमें सेल्फ चार्जिंग हाईब्रिड इलेक्ट्रीक व्हेकिल्स, प्लग इन हाईब्रिड इलेक्ट्रीक व्हेकिल्स, बैट्री इलेक्ट्रीक व्हेकिल्स और फुएल सेल इलेक्ट्रीक व्हेकिल शामिल हैं। इसका वेब ऐप्प देश में किसी भी व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन या कंप्यूटर के जरिए ऐक्सेस किया जा सकता है। इससे संबंधित जानकारी टोयोटा भारत के वेबसाइट पर “व्हाट्स न्यू” सेक्शन में है। हरित मोबिलिटी के प्रति एक्सईवी टेक्नालॉजी को बढ़ावा देने और लोकप्रिय करने के लिए टीकेएम ने भारत सरकार की स्किल इंडिया मिशन पहल के तहत ऑटोमोटिव स्किल्स डेवलपमेंट कौंसिल (एएसडीसी) से हाथ मिलाया है। इस तरह, यह वेब ऐप्प एएसडीसी के वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इस संबंध में अपने विचार साझा करते हुए ऑटोमोटिव स्किल्स डेवलपमेंट कौंसिल के मुख्य एक्जीक्यूटिव ऑफिसर अरिन्दम लाहिरी ने कहा, “हम टीकेएम के साथ गठजोड़ करके बेहद खुश हैं। यह छात्रों और उद्योग के बीच भिन्न किस्म की इलेक्ट्रीफायड वाहन टेक्नालॉजी (एक्सईवी) के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए एक बड़ा कदम है। यह बिजलीकरण के प्रति भारत सरकार के कदम का समर्थन करेगा। प्रशिक्षण समुदाय के लिए शिक्षक दिवस बहुत खास है। आइए हम हर किसी को पर्यावरण अनुकूल टेक्नालॉजी के बारे में बताने के लिए अपनी यात्रा की शुरुआत करें तथा भविष्य की पीढ़ी के लिए पर्यावरण के प्रति अपनी देखभाल का प्रदर्शन करें।
टीकेएम की नवीनतम पहल पर टिप्पणी करते हुए टीकेएम के वाइस प्रेसिडेंट, कस्टमर सर्विस श्री टडाओ किडोकोरो ने कहा, “समाज की बेहतरी में योगदान करना और अपने पर्यावरण संरक्षण में सहायता करना हमारी जिम्मेदारी है और हम इसमें योगदान करने के लक्ष्य पर काम करते हैं। हमें एक्सईवी शिक्षा वेब ऐप्प की पेशकश करके खुशी महसूस कर रहे हैं। हिन्दी में इसका आधार वाक्य कुछ इस तरह है, टोयोटा हाइब्रिड वाहन के साथ मिलकर सिखिए और मिलकर छलांग लगाइए। यह इस साल के शिक्षक दिवस पर किया जा रहा है। इसके तहत हम लचीलापन लाने और भविष्य को आकार देने में शिक्षकों के योगदान की प्रशंसा करके उसे याद कर रहे हैं। मुझे यकीन है और उम्मीद करता हूं कि इस पहल से भिन्न किस्म के इलेक्ट्रीफायड वाहनों की टेक्नालॉजी तथा इसके लाभ के बारे में टोयोटा के प्रयासों का प्रसार करने में मदद मिलेगी तथा यह सभी स्टेकधारकों के बीच किया जा सकेगा। इनमें ग्राहक, आपूर्तिकर्ता पार्टनर, छात्र और कार उत्साही शामिल हैं।”
टोयोटा का वैश्विक दर्शन भविष्य के मोबिलिटी समाज का नेतृत्व करना है जिससे दुनिया भर में लोगों की आवाजाही के सबसे सुरक्षित और जिम्मेदार तरीकों से जीवन समृद्ध हो। इस लक्ष्य को पाने के लिए टीकेएम स्टेकधारकों के बीच लगातार अच्छी कॉरपोरेट ससटेनेबिलिटी पहल को बढ़ावा दे रहा है और भिन्न गतिविधियों को लागू कर रहा है। ऐसी ही हाल की एक पहल थी, भारत में टोयोटा के सेल्फ चार्जिंग हाईब्रिड इलेक्ट्रीक व्हेकिल की पेशकश – द टोयोटा कैमरी वेलफायर।
अपनी अपेक्षाओं को दोहराते हुए, टीकेएम का लक्ष्य बड़े पैमाने पर बिजलीकरण की दिशा में योगदान करना है और यह मेक इन इंडिया के साथ न सिर्फ भारत के लिए बल्कि वैश्विक बाजार के लिए हो। टोयोटा का दृढ़ विश्वास है कि सभी इलेक्ट्रीफायड वाहन टेक्नालॉजी आवश्यक हैं ताकि एक जीवंत स्थानीय ईवी निर्माण आधार बनाया जा सके और इस तरह साफ तथा ज्यादा कार्यकुशल साधन को अपनाने की रफ्तार बढ़े। इलेक्ट्रीफायड वाहन की हमारी रणनीति हाईब्रिड इलेक्ट्रीक व्हेकिल (एचईवी), प्लग-इन हाईब्रिड इलेक्ट्रीक व्हेकिल (पीएचईवी), बैट्री इलेक्ट्रीक व्हेकिल और फुएल सेव इलेक्ट्रीक व्हेकिल (एफसीईवी के एक्सईवी पोर्टफोलियो पर केंद्रित है ताकि उपभोक्ताओं और बाजार की जरूरतें पूरी हो सकें।